बाराबंकी: यूपी के बाराबंकी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने इंस्टाग्राम रील के चक्कर में पुलिस के सामने इतना हाई वोल्टेज ड्रामा किया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल इस युवती ने पुलिस थाने के सामने एक इंस्टाग्राम रील बनाई थी। इसी रील को लेकर खूब हंगामा हुआ।
Related Stories
क्या है पूरा मामला?
मामला बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र का है। बाराबंकी में थाने के गेट पर बनी रील को डिलीट कराने के लिए पुलिस, युवती के घर पहुंच गई। इसके बाद युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और सुसाइड करने की धमकी दी।
दरअसल थाने के गेट के पास एक युवती ने रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली थी, जो वायरल हो गई। Zoyakhan9513 यूजरनेम से इंस्टाग्राम आईडी पर रील अपलोड की गई थी। वायरल रील की सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती के घर पहुंच कर वीडियो डिलीट कराने का प्रयास किया।
रूही ने वीडियो डिलीट करने से मना किया
रूही नाम की युवती ने वीडियो डिलीट करने से साफ मना किया और कहा कि उसे मिलियन व्यूज मिल रहे हैं। रूही नाम की युवती ने हाथ में चाकू लेकर पुलिस को धमकी दी है और कहा कि अगर उस पर प्रेशर बनाया गया तो वह सुसाइड कर लेगी। युवती ने घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा किया, जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई।
बता दें कि आजकल युवाओं में रील बनाने का चस्का कुछ ऐसा है कि इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। कुछ युवा जानलेवा और खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आते तो कुछ युवा समाज की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं। कहीं दफा ये भी देखा गया है कि कोई व्यक्ति किसी गंभीर परेशानी से गुजर रहा होता है लेकिन युवा उसकी रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल देते हैं लेकिन मदद नहीं करते। (इनपुट: दीपक निर्भय चिराग)