1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु: IPL मैच पर सट्टा लगा रहे 6 लोग गिरफ्तार, मोबाइल फोन और 6 लाख रुपये कैश जब्त

बेंगलुरु: IPL मैच पर सट्टा लगा रहे 6 लोग गिरफ्तार, मोबाइल फोन और 6 लाख रुपये कैश जब्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2020 10:10 am IST,  Updated : Sep 23, 2020 10:10 am IST

दुबई में आईपीएल के आगाज के साथ ही सट्टा बाजार सक्रिय हो उठा है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने सट्टेबाजी करने के आरोप में बेंगलुरु के बानसवाड़ी इलाके से 5 और मल्लेश्वरम से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बेंगलुरु: IPL मैच पर...- India TV Hindi
बेंगलुरु: IPL मैच पर सट्टा लगा रहे 6 लोग गिरफ्तार, मोबाइल फोन और 6 लाख रुपये कैश जब्त Image Source : TWITTER

बेंगलुरु: दुबई में आईपीएल के आगाज के साथ ही सट्टा बाजार सक्रिय हो उठा है। आईपीएल में सट्टेबाजी के दो मामले सामने आए हैं। सेंट्रल क्राइम ब्रांच की टीम ने सट्टेबाजी करने के आरोप में बेंगलुरु के बानसवाड़ी इलाके से 5 और मल्लेश्वरम से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से मोबाइल फोन और 6 लाख रुपये कैश जब्त किया गया है।

इससे पहले मंगलवार को जौनपुर जिले में भी कोतवाली पुलिस ने राजा साहब पोखरे के पास आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से नौ मोबाइल फोन, दो रजिस्टर और पांच सौ रुपये बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। उनकी तलाश की जा रही है। रजिस्टर में में लिखे नामों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत