1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: फैक्ट्री में जा घुसा ट्रक, ड्राइवर समेत 2 की मौत

दिल्ली: फैक्ट्री में जा घुसा ट्रक, ड्राइवर समेत 2 की मौत

 Reported By: IANS
 Published : Oct 09, 2020 12:22 pm IST,  Updated : Oct 09, 2020 12:22 pm IST

दिल्ली में शुक्रवार तड़के सरिया से लदा एक ट्रक एक फर्नीचर फैक्ट्री में जा घुसा, इस हादसे में ड्राइवर और उसके हेल्पर की मौत हो गई।

दिल्ली: फैक्ट्री में...- India TV Hindi
दिल्ली: फैक्ट्री में जा घुसा ट्रक, ड्राइवर समेत 2 की मौत Image Source : IANS PHOTO

नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार तड़के सरिया से लदा एक ट्रक एक फर्नीचर फैक्ट्री में जा घुसा, इस हादसे में ड्राइवर और उसके हेल्पर की मौत हो गई। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के डीसीपी आर.पी. मीणा ने कहा, "ड्राइवर आरिफ अली और हेल्पर मुमताज अली ने दुर्घटना में दम तोड़ दिया। दोनों उत्तर प्रदेश के हापुड़ के रहने वाले थे।"

पुलिस के अनुसार ट्रक सुबह लगभग 4 बजे ओखला औद्योगिक क्षेत्र से निकलने के बाद आनंदमई मार्ग से आ रहा था और हरियाणा के पलवल स्थित एक गोदाम में जा रहा था।

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के महरौली-बदरपुर रोड पर पहुंचने के बाद इसने नियंत्रण खो दिया और फर्नीचर फैक्ट्री में घुस गया। ऐसी आशंका है कि ड्राइवर को नींद आ गई होगी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत