1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, हर साल कमाते हैं 70 लाख रुपए!

नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, हर साल कमाते हैं 70 लाख रुपए!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 14, 2016 12:51 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 10:49 am IST

नई दिल्ली: बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें चाय पीना पसंद होता है और वह काम पर जाने से पहले या थक हारकर चाय पीना पसंद करते हैं। लोगों के इसी चाय के शौक को

Tea-Seller- India TV Hindi
Tea-Seller

नई दिल्ली: बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हें चाय पीना पसंद होता है और वह काम पर जाने से पहले या थक हारकर चाय पीना पसंद करते हैं। लोगों के इसी चाय के शौक को और ज्यादा तरोताजा करने के लिए दो इंजीनियर अभिनव और प्रमीत ने इन दिनों एक चाय की दुकान खोली है जिस कारण आजकल वह बहुत ही प्रसिद्ध हो गए हैं। अभिनव और प्रमीत पेशे से इंजीनियर है। और दोनो ही चाय कॉलिंग के नाम से टी-स्टॉल चलाते हैं। इनकी बरेली में 6 और नोएडा में चाय की 3 दुकाने हैं। इन चाय की दुकानों से दोनो की सालाना कमाई 70 लाख रुपए है।

प्रमीत पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और अभिनव टंडन इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं। इस चाय की दुकान को खोलने से पहले दोनो ही नामी कम्पनियों में लाखों रुपए के पैकेज पर अच्छी खासी नौकरी कर रहे थे।  पढ़ाई करते समय दोनो बिजनेस की मैगजीन्स पढ़ा करते थे। और वहीं से इन दोनो ने चाय की दुकान खोलने का सोचा था। इन दोनो  ने एक ऐसा बिजनेस खोलने का सोचा जिसमें पैसे कम लगे और कमाई ज्यादा हो।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत