1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये, सुरक्षाबलों के साथ झड़प में एक किशोर की भी मौत

जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये, सुरक्षाबलों के साथ झड़प में एक किशोर की भी मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2018 11:39 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 11:39 pm IST

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जबकि मुठभेड़ स्थल के समीप प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई में एक किशोर की जान चली गयी।

Jammu Kashmir Encounter- India TV Hindi
Jammu Kashmir Encounter

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये जबकि मुठभेड़ स्थल के समीप प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध कानून प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई में एक किशोर की जान चली गयी। शोपियां के चाईगुंड में सुरक्षाबलों द्वारा घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाये जाने के बाद आतंकवादियों के साथ उनकी मुठभेड़ शुरु हो गयी। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोलाबारुद बरामद किया गया।

इस बीच मुठभेड़ स्थल के समीप प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षाबलों के बीच झड़प में 17 साल के एक लड़के की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि चाईगुंड में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर बितर करने के लिए पैलेट की गोलियां चलायी और आंसूगैस के गोले दागे। उसमें शकीर अहमद मीर और कई अन्य घायल हो गये। मीर को राजपोरा में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह शोपियां में कलामपुरा का रहने वाला था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत