1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कॉलेज छात्राओं और शिक्षकों की तस्वीरें पोर्न वेबसाइट पर डालने के लिए दो व्यक्ति गिरफ्तार

कॉलेज छात्राओं और शिक्षकों की तस्वीरें पोर्न वेबसाइट पर डालने के लिए दो व्यक्ति गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 30, 2020 09:47 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 09:47 pm IST

पुलिस ने दो व्यक्तियों को कुछ कॉलेज छात्राओं और शिक्षकों की तस्वीरें पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Two people arrested for posting photographs of college girls and teachers in pornsite- India TV Hindi
Two people arrested for posting photographs of college girls and teachers in pornsite Image Source : PTI

बेंगलुरु। पुलिस ने दो व्यक्तियों को कुछ कॉलेज छात्राओं और शिक्षकों की तस्वीरें पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार (30 जुलाई) को दी। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्ति लड़कियों और शिक्षकों की तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट से लेते थे और उन्हें पोर्न वेबसाइटों पर अपलोड करते थे। पुलिस ने बताया कि शिकायतों के बाद दोनों को गिरफ्त्तार कर लिया गया और उनके मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिये गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत