1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: गैंगस्टर की प्राइवेट पार्टी में क्या कर रहा था पुलिस इंस्पेक्टर?

Video: गैंगस्टर की प्राइवेट पार्टी में क्या कर रहा था पुलिस इंस्पेक्टर?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 14, 2016 08:36 pm IST,  Updated : Mar 14, 2016 08:37 pm IST

सोनीपत: एक गैंगस्टर की पार्टी चल रही थी ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच जश्न चल रहा था। इस पार्टी में एक पुलिस इंस्पेक्टर मेहमान बनकर आया था। गैंगस्टर पर एक दूसरे गैंगस्टर की हत्या का आरोप

police inspector- India TV Hindi
police inspector

सोनीपत: एक गैंगस्टर की पार्टी चल रही थी ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच जश्न चल रहा था। इस पार्टी में एक पुलिस इंस्पेक्टर मेहमान बनकर आया था। गैंगस्टर पर एक दूसरे गैंगस्टर की हत्या का आरोप है और पुलिसवाले पर साजिश शामिल होने का। अब पुलिस अपने ही इंस्पेक्टर की तलाश कर रही है। खाकी, गुंडे और गुर्गों की गठजोड़ की ये तस्वीरें दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत की हैं। पार्टी में मौजूद इस गैंगस्टर का नाम एक मर्डर केस में सामने आया है। इस पुलिसवाले पर एक शख्स की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

आखिर इस वीडियो में कौन-कौन दिख रहा है?

डांसर के साथ डांस कर रहे गैंगस्टर का नाम संदीप बड़वासनी है। डांसर के साथ मौजूद क्रिमिनल सोनीपत का नामी गुंडा है। नेहरू जैकेट में दिख रहा शख्स इंस्पेक्टर कंवल सिंह है। जिस वक्त संदीप बड़वासनी डांस कर रहा था। स्टेज पर उसके गुर्गे ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे। गैंगस्टर के इस डांस के दौरान एक शख्स स्टेज पर चढ़ जाता है। इस शख्स को देखते ही गैंगस्टर गुस्से से उसकी ओर दौड़ता है। इसी बीच इंस्पेक्टर कंवल सिंह बीच-बचाव के लिए आया। कंवल सिंह के जाते ही गैंगस्टर का गुस्सा कम हो गया और गोलियों की गूंज के बीच डांस फिर शुरू हो गया।

पुलिस इंस्पेक्टर और गैंगस्टर की दोस्ती का ये वीडियो कैसे सामने आया?

शुक्रवार को सोनीपत कोर्ट में दिनदहाड़े एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। विकास दूधिया नाम का अपराधी कोर्ट में पेशी के लिए आया था। इस मर्डर केस में संदीप बड़वासनी नाम के गैंगस्टर को आरोपी बनाया गया। मारे गए विकास दूधिया के घरवालों ने इंस्पेक्टर कंवल सिंह और एएसआई भगत सिंह पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। गैंगस्टर और इंस्पेक्टर की प्राइवेट पार्टी का ये वीडियो विकास दूधिया के घरवालों ने ही पुलिस को सौंपा है।

आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत