1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: पुलवामा में हुई सेना की आतंकियों से मुठभेड़, दो सुरक्षाकर्मी शहीद

कश्मीर: पुलवामा में हुई सेना की आतंकियों से मुठभेड़, दो सुरक्षाकर्मी शहीद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2018 03:42 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 03:42 pm IST

दोनों ओर से हो रही गोलीबारी में सेना का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। 

सीमा पर गश्त लगाते...- India TV Hindi
सीमा पर गश्त लगाते सेना के जवान। Image Source : PTI

श्रीनगर: जम्मू - कश्मीर के पुलवामा जिले के जंगलों में आतंकवादियों के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के दो जवान शहीद हो गए और एक आतंकी मारा गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में त्राल इलाके के लाम के जंगलों में आतंकवाद - विरोधी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। 

दोनों ओर से हो रही गोलीबारी में सेना का एक जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। शहीद जवान का नाम सिपाही अजय है और दूसरा शहीद कॉन्स्टेबल लातीड़ गुजरी है। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में एक आतंकी भी मारा गया। वन इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत