1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: सेना के दो जवानों की दिल का दौरा पड़ने से मौत

जम्मू-कश्मीर: सेना के दो जवानों की दिल का दौरा पड़ने से मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2018 07:14 am IST,  Updated : Dec 31, 2018 07:14 am IST

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के दो जवानों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

.- India TV Hindi
.

जम्मू, 30 दिसंबर (भाषा): जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में सेना के दो जवानों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के चिनगस इलाके में स्थित नारायण शिविर में नायक सूबेदार राजिंदर सिंह अपनी बैरक में बेहोश मिले। उन्होंने बताया कि उनके साथी सैनिक उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस बाबत जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि सिंह को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सूबेदार हरपाल सिंह छुट्टी पर अपने घर गए हुए थे। वे नौशेरा बाजार में गिर पड़े और अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। 

अधिकारी ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिवार को उनका शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत