1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए वरदान है नीली रोशनी: स्टडी

ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए वरदान है नीली रोशनी: स्टडी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 11, 2018 08:25 pm IST,  Updated : Nov 11, 2018 08:25 pm IST

एक अध्ययन में पाया गया है कि नीली रोशनी के संपर्क में रहने से ब्लडप्रेशर कम होता है जिससे हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।

Blue light is helpful in reducing blood pressure says study- India TV Hindi
Blue light is helpful in reducing blood pressure says study

हेल्थ डेस्क: एक अध्ययन में पाया गया है कि नीली रोशनी के संपर्क में रहने से ब्लडप्रेशर कम होता है जिससे हृदय रोग का खतरा भी कम हो जाता है।

'यूरोपीयन जर्नल ऑफ प्रीवेन्टेटिव कॉर्डियोलॉजी' में प्रकाशित अध्ययन के लिए प्रतिभागियों का पूरा शरीर 30 मिनट तक करीब 450 नैनोमीटर पर नीली रोशनी के संपर्क में रहा जो दिन में मिलने वाली सूरज की रोशनी के बराबर है।

इस दौरान दोनों प्रकाश के विकिरण के प्रभाव का आकलन किया गया और प्रतिभागियों का रक्तचाप, धमनियों का कड़ापन, रक्त वाहिका का फैलाव और रक्त प्लाज्मा का स्तर मापा गया।

पराबैगनी किरणों के विपरीत नीली किरणें कैंसरकारी नहीं हैं।

ब्रिटेन के सरे विश्वविद्यालय और जर्मनी के हेनरिक हैनी विश्वविद्यालय डसेलडार्फ के अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि पूरे शरीर के नीली रोशनी के संपर्क में रहने के चलते प्रतिभागियों के सिस्टोलिक (उच्च) रक्तचाप तकरीबन 8 एमएमएचजी कम हो गया जबकि सामान्य रोशनी पर इस तरह का कोर्इ प्रभाव नहीं पड़ा।

नीले प्रकाश से रक्तचाप में कमी कुछ उसी प्रकार है जैसी दवाइयों के जरिये रक्तचाप को कम किया जाता है।

(इनपुट भाषा)

दिवाली के बाद होने वाले एयर पॉल्यूशन को न लें हल्के में, बच्चों के फेफड़े पर पड़ रहा है बुरा असर

ईशान खट्टर ने सिर्फ 12 दिनों में घटाया था 8 किलो वजन, फॉलो किया था ये डाइट प्लान

विश्वभर में 12 करोड़ से ज्यादा लोग है सोराइसिस जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित, जानिए इसके बारें में

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल