1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: नदी में डूबे सेना दो जवान और दो असैन्य व्यक्ति डूबे

जम्मू कश्मीर: नदी में डूबे सेना दो जवान और दो असैन्य व्यक्ति डूबे

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 08, 2017 06:56 am IST,  Updated : May 08, 2017 06:56 am IST

जम्मू कश्मीर के रियासी और उधमपुर जिलों की नदियों में सेना के दो जवान और दो असैन्य व्यक्ति डूब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि दो सैनिक कल शाम तवी नदी में नहाने के लिए गए थे।

two soldiers drown in jammu and kashmir tawi river - India TV Hindi
two soldiers drown in jammu and kashmir tawi river

जम्मू: जम्मू कश्मीर के रियासी और उधमपुर जिलों की नदियों में सेना के दो जवान और दो असैन्य व्यक्ति डूब गए। पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि दो सैनिक कल शाम तवी नदी में नहाने के लिए गए थे। उधमपुर के कावा गांव में वे नदी में डूब गए। (केजरीवाल पर करप्शन के आरोपों से दुखी अन्ना, कहा- टूट चुका है मेरा सपना)

उन्होंने कहा कि सेना ने एक खोज अभियान चलाया जिसके बाद आज उनके शवों को नदी से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान सिपाही विनोद और हवलदार अंशुल के तौर पर हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में, आज शाम रियासी जिले मैं गुलाबगढ़ तहसील के काकसी इलाके में एक नदी पार करने के दौरान दो व्यक्ति डूब गए। उनकी पहचान बाहर दीन और मोहम्मद इरफान के तौर पर हुई है। उनके शवों का अभी पता लगाया जाना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत