1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर: अनंतनाग में रातभर चला सेना का ऑपरेशन, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

कश्मीर: अनंतनाग में रातभर चला सेना का ऑपरेशन, मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2018 10:26 am IST,  Updated : Mar 24, 2018 01:48 pm IST

इलाके की घेराबंदी के बाद दोनों ओर से कुछ गोलीबारी हुई, जिसके बाद अभियान रात भर के लिए रोक दिया गया।

आतंकियों के खिलाफ...- India TV Hindi
आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन करते सेना के जवान। Image Source : PTI

अनंतनाग: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर हो गये  एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग के दूरू इलाके के शिस्त्रागाम गांव में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुये सुरक्षा बलों ने कल रात इस क्षेत्र में एक तलाशी अभियान शुरू की।  उन्होंने बताया कि इलाके की घेराबंदी के बाद दोनों ओर से कुछ गोलीबारी हुई, जिसके बाद  रात भर के लिए रोक दिया गया। 

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ शनिवार सुबह फिर से शुरू हुई, जिसमें दो आतंकवादी ढेर हो गये।  उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान और उसके संबद्ध संगठन का पता लगाया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ खत्म हो चुकी है और घटनास्थल से हथियार और गोला- बारूद बरामद किये गये हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत