1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद के निकट काचिगुडा स्‍टेशन के निकट दो ट्रेनें आपस में टकराई, 5 घायल, रेलमार्ग बाधित

हैदराबाद के निकट काचिगुडा स्‍टेशन के निकट दो ट्रेनें आपस में टकराई, 5 घायल, रेलमार्ग बाधित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 11, 2019 01:17 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 01:17 pm IST

हैदराबाद के निकट काचिगुडा स्टेशन के निकट आज रेलवे की बड़ी चूक सामने आई। यहां दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इसकी वजह से दोनों ट्रेनों के 7 डिब्बे पटरी से उतर गए।

Train Accident- India TV Hindi
Train Accident Image Source :

हैदराबाद के निकट काचिगुडा स्‍टेशन के निकट आज रेलवे की बड़ी चूक सामने आई। यहां दो ट्रेनें आपस में टकरा गईं। इसकी वजह से दोनों ट्रेनों के 7 डिब्‍बे पटरी से उतर गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। हादसे की वजह से रेल रूट बाधित हो गया। फिलहाल डिब्‍बों ट्रैक से हटाने और राहत एवं बचाव का कार्य शुरू हो गया है। 

बताया जा रहा है कि लिंगमपल्‍ली-फलकनुमा ट्रेन और कुरनूल सिटी-सिकंदराबाद हंद्री एक्‍सप्रेस आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गईं। इस टक्‍कर से लिंगमपल्‍ली-फलकनुमा के 3 डिब्‍बे पटरी से उतर गए। वहीं कुरनूल सिटी- सिकंदराबाद हंद्री एक्‍सप्रेस के 4 डिब्‍बे पटरी से उतर गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत