1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना फैलाने के आरोप में सफदरजंग अस्पताल की दो महिला चिकित्सकों से मारपीट, एक शख्स गिरफ्तार

कोरोना फैलाने के आरोप में सफदरजंग अस्पताल की दो महिला चिकित्सकों से मारपीट, एक शख्स गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Apr 09, 2020 08:08 am IST,  Updated : Apr 09, 2020 08:38 am IST

सफदरजंग अस्पताल की दो रेजिडेंट डॉक्टरों से सड़क पर मारपीट की गई। ये दोनों डॉक्टर्स बहनें हैं। घटना कल रात करीब 9.30 बजे की है।

representational image- India TV Hindi
representational image Image Source : AP

नयी दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस के संकट के बीच डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला दिल्ली से है, जहां सफदरजंग अस्पताल की दो रेजिडेंट डॉक्टरों से सड़क पर मारपीट की गई। ये दोनों डॉक्टर्स बहनें हैं। घटना कल रात करीब 9.30 बजे की है। इनका आरोप है कि गौतम नगर इलाके में एक व्यक्ति ने उन पर कथित रूप से हमला किया। चिकित्सकों ने हौज खास पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण)अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सफदरजंग रेजीडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष मनीष के अनुसार, यह घटना रात करीब 9.30 बजे हुई जब दोनों डॉक्टर इलाके में फल खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर निकली थीं। तभी पास में खड़े एक शख्स ने इन्हें सोशल डिस्टेंस के साथ खड़े होने की सलाह दी। इस पर महिला डॉक्टर्स ने कहा हमे पता है हमने डिस्टेंस लिया हुआ है हम डॉक्टर्स है। फिर उस शख्स ने इनसे बतमीजी की, और कहा तुम जैसे डॉक्टर्स ही कोरोना फैला रहे है फिर उसने इनके साथ मारपीट की। 

आरडीए के अध्यक्ष मनीष ने बताया कि सरकारी अस्पताल की ये दोनों डॉक्टर कोविड​​-19 ड्यूटी पर नहीं हैं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल टेस्ट करवाकर हौज खास पुलिस स्टेशन में मारपीट, महिला से बदसलूकी, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर 44 साल के शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया शख्य इंटीरियर डिजाइनर बताया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत