1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑडी कार से कुचलकर दो साल के मासूम की मौत

ऑडी कार से कुचलकर दो साल के मासूम की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 08, 2015 10:22 am IST,  Updated : Oct 08, 2015 10:24 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में तेज रफ्तार ऑडी कार से कुचलने से 2 साल के मासूम रौनक की मौत हो गई। बुधवार शाम करीब 8 बजे ऑडी क्यू7 कार की चपेट में

ऑडी कार से कुचलकर दो...- India TV Hindi
ऑडी कार से कुचलकर दो साल के मासूम की मौत

नई दिल्ली: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में तेज रफ्तार ऑडी कार से कुचलने से 2 साल के मासूम रौनक की मौत हो गई। बुधवार शाम करीब 8 बजे ऑडी क्यू7 कार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद ड्राइवर ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगो ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

हादसे के वक्त गाड़ी संजीव चला रहा था और मोड़ पर उसकी गाड़ी कंट्रोल से बाहर हो गई। गाड़ी के मालिक का कपड़ो का बिजनेस है और उनका ड्राईवर अंदर कॉलोनी से गाडी निकाल रहा था जहां बच्चे के पिता रेड़ी लगाते है और वही पास में ही बच्चा खेल रहा था जहां वो इसकी चपेट में आ गया और बच्चे की मौत हो गई।

इलाके में लोगो ने इस हादसे के बाद जमकर हंगामा किया और थाने पर पथराव भी किया। पुलिस ने आरोपी ड्राईवर पर गैर इरादतन हत्या और रैश ड्राइविंग का मामला दर्ज क्र लिया है।

दोनों ही धाराए जमानती है जल्द ही ड्राइवर की बेल भी हो जाएगी लेकिन सबसे सवाल यही है की कब तक इस तरीके से गरीब लोग इन महंगी गाड़ियों का शिकार होते रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत