1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बैन उबर कैब 7 शहरों में शुरू करेगी सेवा

दिल्ली में बैन उबर कैब 7 शहरों में शुरू करेगी सेवा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 02, 2015 12:34 pm IST,  Updated : Jul 02, 2015 12:35 pm IST

नई दिल्ली: किराये पर टैक्सी बुकिंग की सेवा देने वाले ऐप उबर ने भारत के और सात शहरों में सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है, जिससे भारत, अमेरिका के बाहर उसका सबसे बड़ा बाजार

दिल्ली में बैन उबर कैब...- India TV Hindi
दिल्ली में बैन उबर कैब 7 शहरों में शुरू करेगी सेवा

नई दिल्ली: किराये पर टैक्सी बुकिंग की सेवा देने वाले ऐप उबर ने भारत के और सात शहरों में सेवाएं शुरू करने की योजना बनाई है, जिससे भारत, अमेरिका के बाहर उसका सबसे बड़ा बाजार बन जाएगा।

कंपनी भुवनेश्वर, कोयंबटूर, इंदौर, मैसूर, नागपुर, सूरत और विशाखापत्तनम जैसे टियर-2 शहरों में गुरुवार से अपनी सेवाएं शुरू करेगी। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके साथ उसकी उपस्थिति देश के 18 शहरों में हो जाएगी।

गौरतलब है कि दुष्कर्म मामले के बाद इस सर्विस को दिल्ली में बैन कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत