1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र: पूरे मंत्रिमंडल के साथ "तानाजी" देखेंगे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र: पूरे मंत्रिमंडल के साथ "तानाजी" देखेंगे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2020 08:18 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 12:02 am IST

महाराष्ट्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल अजय देवगन की फिल्म "तानाजी" देखने एक साथ जाएगा। मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि "फिल्म "तानाजी" को वह पूरे मंत्रिमंडल के साथ देखेंगे।"

पूरे मंत्रिमंडल के साथ "तानाजी" देखेंगे मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे- India TV Hindi
पूरे मंत्रिमंडल के साथ "तानाजी" देखेंगे मुख्यमंत्री उद्वव ठाकरे

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल अजय देवगन की फिल्म "तानाजी" देखने एक साथ जाएगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि "फिल्म "तानाजी" को वह पूरे मंत्रिमंडल के साथ देखेंगे।" दरअसल, बंबई महानगर पालिका (BMC) मुंबई की वाइल्ड लाइफ पर एक फ़िल्म बना रही है, जिसके मुहूर्त पर सीएम उद्धव ठाकरे मौजूद रहे। यहां पर उन्होंने अपने मंत्रिमंडल के साथ फिल्म तानाजी देखने की बात कही।

बता दें कि अजय देवगन की फ़िल्म "तानाजी- द अनसंग वॉरियर" का बॉक्स ऑफ़िस में अब भी अपना जलवा दिखा रही हैं। फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद सोमवार को भी अच्छी खासी बढ़त बनाई थी। बॉक्स ऑफिस ऑफ इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म तानाजी ने सोमवार को 8 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने 11 दिन में 175.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

फिल्म में अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 17वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य के वीर सेनापति तान्हाजी पर आधारित है। वह छत्रपति शिवाजी महाराज के करीबी माने जाते थे। 1670 में तान्हाजी ने सिंहगढ़ के युद्ध में मुगलों को हराया था। यह फिल्म उसी युद्ध की कहानी है। इतिहास के एक पन्ने का संजोने वाली ये फिल्म यूपी और हरियाणा में टैक्स फ्री है। फिलहाल, महाराष्ट्र में फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात हो रही है।

कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री यशोमति ठाकुर ने ट्वीट किया कि फिल्म को टैक्स फ्री करने के मुद्दे पर कैबिनेट की मीटिंग में चर्चा हुई और मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा गुरुवार को इसका ऐलान किया जाएगा। उन्होंने यह ट्वीट 15 जनवरी यानी बीते बुधवार को किया था। जिसके बाद गुरुवार को फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री करने का ऐलान नहीं किया गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि सीएम फिल्म देखने के बाद इसका ऐलान कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत