1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली एयरपोर्ट पर दिखा UFO, हाई अलर्ट पर एयरफोर्स

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर दिखा UFO, हाई अलर्ट पर एयरफोर्स

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 31, 2015 01:59 pm IST,  Updated : Oct 31, 2015 07:53 pm IST

नई दिल्ली: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर ‘UFOs देखे जाने की बात सामने आई है और ऐसा एक या दो नहीं, बल्कि पांच बार हुआ। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर दिल्‍ली एयरपोर्ट को हाई अलर्ट

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर...- India TV Hindi
दिल्‍ली एयरपोर्ट पर दिखा UFO, हाई अलर्ट पर एयरफोर्स

नई दिल्ली: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर ‘UFOs देखे जाने की बात सामने आई है और ऐसा एक या दो नहीं, बल्कि पांच बार हुआ। सुरक्षा कारणों के मद्देनजर दिल्‍ली एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (एटीसी) ने तीन बार किसी संदिग्ध ऑब्‍जेक्‍ट को देखा। भारतीय वायु सेना ने उस वस्तु की खोज के लिए अपना चॉपर भी लगा दिया था लेकिन वह कुछ खोज नहीं पाया।

मंगलवार को भी एटीसी ने रनवे पर एक उड़ती हुई वस्तु देखी थी लेकिन उसके दावे को पुख्ता करने के लिए उसके पास कोई विजुअल्स नहीं हैं।

बुधवार रात को भुवनेश्वर से आ रही एयर विस्तारा की फ्लाइट के पायलट ने शिकायत की कि रनवे नंबर 29 पर लेजर बीम से लैंडिंग में कोई बाधा डाल रहा था जिससे सैकड़ों लोगों की जान पर खतरा बन आया था।

पायलट ने बताया कि जब वह रनवे से 6 नॉटिकल मील दूर था तब लैंडिंग में किसी ने बाधा डालने की कोशिश की। सीआरपीसी के सेक्शन 144 के तहत लेजर बीम से लैंडिंग में बाधा डालना कानूनन अपराध है।

कब-कब देखी गईं ये संदिग्ध चीजें...

  • मंगलवार को सुबह 7.30 बजे। रनवे नंबर 29 पर।
  • बुधवार को रात 10.15 बजे। रनवे नंबर 29 पर।
  • शुक्रवार को सुबह 10.44 पर। रनवे नंबर 27 पर।
  • शुक्रवार को ही सुबह 10.50 पर। संदिग्ध ऑब्जेक्ट एयरपोर्ट से 8 मील की दूरी पर था।
  • शुक्रवार को फिर 10.55 बजे सुबह ही। इस बार यूएफओ जैसा कोई ऑब्जेक्ट था। यह रडार की पकड़ में नहीं आया।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत