1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पति ने कर्ज के बदले किया पत्नी का सौदा!

पति ने कर्ज के बदले किया पत्नी का सौदा!

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2015 10:31 am IST,  Updated : Oct 09, 2015 10:34 am IST

शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर से पति-पत्नी के रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। उधार न चुका पाने के एवज में अपनी पत्नी का दुष्कर्म करवाने के आरोप में एक विवाहिता

पति ने कर्ज के बदले...- India TV Hindi
पति ने कर्ज के बदले किया पत्नी का सौदा!

शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर से पति-पत्नी के रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। उधार न चुका पाने के एवज में अपनी पत्नी का दुष्कर्म करवाने के आरोप में एक विवाहिता के पति और पति के परिचित व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह मामला जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर कोहड़ी गांव का है।

 
कालापीपल थाने के सब इस्पेक्टर भरत सिंह किरार ने बताया कि कोहड़ी गांव की 22 वर्षीय पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर उसके पति तोसीफ खां और पति के परिचित हकीम खां को भारतीय दंड संहिता की धारा 376, धारा 506 तथा धारा 34 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
सिंह ने पीड़िता की शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता के पति तोसीफ ने गांव के ही निवासी हकीम से रुपये उधार लिए थे और वह उधारी चुका नहीं पा रहा था। तोसीफ ने कर्ज के बदले में अपनी पत्नी पर हकीम खां से शारीरिक संबंध बनाने के लिये दबाव डाला। पीड़िता द्वारा यह करने से मना करने पर पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
 
उन्होंने बताया कि गत 20 अक्तूबर को हकीम ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता गांव से अपने मायके रायसेन जिले के गैरतगंज चली गई और परिजन को आप बीती बताई। किरार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत