1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहने से दो की मौत, सात जख्मी

पश्चिम बंगाल में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहने से दो की मौत, सात जख्मी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 16, 2020 10:34 pm IST,  Updated : Feb 16, 2020 11:44 pm IST

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णवनगर इलाके में रविवार की शाम को एक निर्माणाधीन पुल ढह गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई 

Murshidabad- India TV Hindi
A portion of an under-construction bridge collapsed in Murshidabad. Image Source : ANI

मुर्शिदाबाद: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के वैष्णवनगर इलाके में रविवार की शाम को एक निर्माणाधीन पुल ढह गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब दूसरे फरक्का पुल का गार्डर शाम करीब आठ बजे ढह गया।

उन्होंने कहा कि मलबे में और मजदूर दबे हो सकते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात अन्य का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सातों जख्मी लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है। अधिकारी ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।

इनपुट- भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत