1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोलकाता में बड़ा हादसा, आखिर कौन है इस ‘खूनी’ पुल का कसूरवार?

कोलकाता में बड़ा हादसा, आखिर कौन है इस ‘खूनी’ पुल का कसूरवार?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 31, 2016 05:12 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 08:54 pm IST

कोलकाता: कोलकाता में आज एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। निर्माणधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा और कोलकाता में हाहाकार मच गया। जिस समय ये हादसा हुआ तब फ्लाईओवर के नीचे कई

kolkata bridge collapse- India TV Hindi
kolkata bridge collapse Image Source : PTI

कोलकाता: कोलकाता में आज एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। निर्माणधीन विवेकानंद फ्लाईओवर का एक हिस्सा अचानक गिर पड़ा और कोलकाता में हाहाकार मच गया। जिस समय ये हादसा हुआ तब फ्लाईओवर के नीचे कई गाड़़ियां गुजर रही थीं और कई गाड़ियां पार्क की हुई थीं।  इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसके अलावा 100 से ज्यादा लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। ये फ्लाईओवर कोलकाता के गणेश टाकीज के पास गिरा। हैरानी की बात ये है कि इस फ्लाईओवर पर 2009 में काम शुरू हुआ था और ये आज तक पूरा नहीं हो पाया है। आज जब गिरा तो कई जिंदगियां खत्म कर गया।

कोलकाता के गिरीश पार्क में फ्लाई ओवर गिरने की घटना के मामले में कोलकाता पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी IVRCL इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खिलाफ कोलकाता के जोरासांको पुलिस स्टेशन में तीन एफआईआर दर्ज किए गए हैं। जानकारों के मुताबिक जांच के बाद पुलिस IVRCL कंपनी के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार भी कर सकती है। पुलिस ने कोलकाता में IVRCL कंपनी के सभी दफ्तरों को सील कर दिया है।

kolkata
Image Source : PTIkolkata

गिरा फ्लाईओवर, मचा हाहाकार

तस्वीरें बता रही हैं कि ये हादसा कितना भयानक था। कोलकाता के गिरीश पार्क एरिया में बन रहे विवेकानंद फ्लाईओवर का एक हिस्सा करीब बारह घंटे भी टिका नहीं रह पाया। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे भरभराकर गिर पड़ा। फ्लाईओवर के गिरते ही कई लोगों की ज़िंदगी खत्म हो गई और आसपास के लोग खुद फंसे हुए लोगों को निकालने में जुट गए। उन्होंने मलबा हटाया और कई शव निकाले।

ये फ्लाईओवर कोलकाता से हावड़ा को जोड़ने वाले रास्ते पर बन रहा है। अभी ये पता नहीं लग पाया है कि इस फ्लाईओवर के नीचे दबकर कितने लोगों की जान चली गई है लेकिन तस्वीरें बेहद डराने वाली हैं। फ्लाईओवर के मलबे में दबी गाड़ियों को क्रेन से निकाला जा रहा है। कोलकाता पुलिस, फायर सर्विस और एनडीआरएफ समेत तमाम एजेंसियां तो बचाव के काम में जुटी ही हैं, सेना को भी मदद के लिए बुलाया गया है।

आगे की स्लाइड में पढ़िए कई साल से बन रहा था फ्लाइओवर, चंद सेकेंड में गिरा-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत