1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीतीश पर गिरिराज का बड़ा हमला, कहा-'ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को, ये दुनिया की रीत है'

नीतीश पर गिरिराज का बड़ा हमला, कहा-'ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को, ये दुनिया की रीत है'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2019 05:00 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 05:03 pm IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में बाढ़ और पटना में जलजमाव की स्थिति को लेकर परोक्ष तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सफलता का श्रेय किसी सरदार को दिया जाता तो विफलता पर गाली भी मिलती है।

Giriraj Singh- India TV Hindi
Giriraj Singh Image Source : ANI

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में बाढ़ और पटना में जलजमाव की स्थिति को लेकर परोक्ष तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी सफलता का श्रेय किसी सरदार को दिया जाता तो विफलता पर गाली भी मिलती है। गिरिराज से जब यह सवाल किया गया कि पिछले 15 साल से नीतीश कुमार सत्ता में हैं तो क्या उन्हें ऐसा हालात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ' निश्चित तौर पर, ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को, ये दुनिया की रीत है। 

आपको बता दें कि पिछले पांच दिनों से पटना का राजेंद्र नगर, कंकड़बाग समेत कई इलाका जलमग्न है। सोमवार से ही शहर में बारिश बंद है लेकिन अभी तक पानी जमा है। लोग अपने घरों में बंद रहने को मजबूर हैं। लोग नीतीश सरकार से काफी नाराज हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत