1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- अंतिम चरण में आतंकवाद, लोगों की सोच में बदलाव दिखा

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- अंतिम चरण में आतंकवाद, लोगों की सोच में बदलाव दिखा

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2021 10:23 pm IST,  Updated : Aug 16, 2021 10:23 pm IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों की सोच में बदलाव दिख रहा है और कश्मीर में आतंकवाद अब अपने ‘अंतिम चरण’ में है, जहां रविवार को बड़े पैमाने पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- अंतिम चरण में आतंकवाद, लोगों की सोच में बदलाव दिखा- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले- अंतिम चरण में आतंकवाद, लोगों की सोच में बदलाव दिखा Image Source : TWITTER

जम्मू: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों की सोच में बदलाव दिख रहा है और कश्मीर में आतंकवाद अब अपने ‘अंतिम चरण’ में है, जहां रविवार को बड़े पैमाने पर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह आज सरकारी मेडिकल कालेज में उच्च स्तरीय ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन करने के लिये कठुआ में थे। कठुआ उनके संसदीय क्षेत्र उधमपुर का हिस्सा है। इस संयंत्र की स्थापना पीएम केयर फंड से हुयी है। 

ऑक्सीजन संयंत्र का उद्घाटन करने के बाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘(कश्मीर के) लोगों की सोच में बदलाव दिख रहा है। खुले में घूम रहे श्रीनगर के लोग अब बदलाव चाहते हैं और देश के अन्य हिस्सों के लोगों की तरह (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी के नए भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं।’’ हालांकि, उन्होंने कहा कि भय की वजह से लोग खुल कर अपनी आकंक्षा व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं। 

घाटी में बड़े पैमाने पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाये जाने के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि आतंकवाद का यह अंतिम चरण है ।’’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घाटी में रविवार को कई स्थानों पर झंडा फहराया गया। 

सिंह ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से 90 मिनट के अपने संबोधन में जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने आने वाले महीनों में जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग और राज्य विधानसभा चुनावों के बारे में बात की।’’ 

अफगानिस्तान के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि विदेश मंत्रालय ऐसे मामलों का संज्ञान ले रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता लेकिन संबंधित मंत्रालय ने वहां जो कुछ हो रहा है उस पर संज्ञान लिया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।