1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय मंत्री उमा भारती की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती कराया गया

केंद्रीय मंत्री उमा भारती की तबीयत खराब, एम्स में भर्ती कराया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2018 08:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2018 08:08 pm IST

केंद्रीय मंत्री उमा भारती को उच्च रक्तचाप की समस्या के कारण अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान में भर्ती किया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Uma bharti- India TV Hindi
Uma bharti

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री उमा भारती को उच्च रक्तचाप की समस्या के कारण अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारती को अस्पताल के न्यू प्राइवेट वार्ड में दाखिल किया गया है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया, "उमा भारतीजी को कल (शुक्रवार) उच्च रक्तचाप की समस्या के कारण भर्ती किया गया है। उनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी है।"

भारती इससे पहले साल 2016 और 2017 में सीने में दर्द और उच्च रक्तचाप की समस्या के कारण एम्स में भर्ती हुई थीं। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती  हाल में हार्दिक पटेल और जेएनयू नेता कन्हैया पर टिप्पणी करके भी सुर्खियों में आई थीं। पाटीदार आदोलन के नेता हार्दिक पटेल और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के नेता कन्हैया कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों लड़ाके लड़के हैं, लेकिन वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में बोलकर टीआरपी हासिल करने की कोशिश में अपनी जमीन (जन समर्थन) तैयार नहीं कर पा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत