1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जयंती पर 'मिसाइल मैन' अब्दुल कलाम से जुड़ी कुछ अनोखी बातें!

जयंती पर 'मिसाइल मैन' अब्दुल कलाम से जुड़ी कुछ अनोखी बातें!

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 28, 2015 07:04 am IST,  Updated : Oct 15, 2017 10:05 am IST

नई दिल्ली: 'मिसाइल मैन' के नाम से मशहूर भारत के 11वें राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का का जन्म दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। डा़ एपीजे अब्दुल कलाम बेहद

abdul-kalam- India TV Hindi
abdul-kalam

नई दिल्ली: 'मिसाइल मैन' के नाम से मशहूर भारत के 11वें राष्ट्रपति भारत रत्न डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का का जन्म दिवस 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। डा़ एपीजे अब्दुल कलाम बेहद साधारण पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते थे तथा जमीन और जड़ों से जुड़े रहकर उन्होंने जनता के राष्ट्रपति के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनायी थी।

समाज के सभी वर्गो और विशेषकर युवाओं के बीच प्रेरणा स्रोत बने डा़ कलाम ने राष्ट्राध्यक्ष रहते हुए राष्ट्रपति भवन के दरवाजे आम जन के लिए खोल दिए जहां बच्चे उनके विशेष अतिथि होते थे ।

एक सच्चे मुसलमान और एक नाविक के बेटे एवुल पाकिर जैनुलाबद्दीन अब्दुल कलाम ने 18 जुलाई 2002 को देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला और उन्हें एक ऐसी हस्ती के रूप में देखा गया जो कुछ ही महीनों पहले गुजरात के सांप्रदायिक दंगों के घावों को कुछ हद तक भरने में मदद कर सकते थे ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत