1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: खेत में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हुआ डीआरडीओ का ड्रोन, कोई हताहत नहीं, देखिए वीडियो

Video: खेत में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हुआ डीआरडीओ का ड्रोन, कोई हताहत नहीं, देखिए वीडियो

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2019 11:54 am IST,  Updated : Sep 17, 2019 11:54 am IST

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का एक ड्रोन मंगलवार को चित्रदुर्ग जिले में एक खेत में परीक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

DRDO- India TV Hindi
DRDO Image Source : ANI

बेंगलुरु। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का एक ड्रोन मंगलवार को चित्रदुर्ग जिले में एक खेत में परीक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। 

ड्रोन के दुर्घटनाग्रस्त होने से तेज आवाज हुई जिससे जोडी चिल्लेनहैली गांव में काफी डर फैल गया। जल्द ही, बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना की पुष्टि करते हुए चित्रदुर्ग के पुलिस अधीक्षक अरुण के ने बताया कि यूएवी आज सुबह एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें कोई घायल नहीं हुआ। टूटे 

यूएवी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, जब ‘रुस्तम-2’ नामक हवाई वाहन का परीक्षण चल रहा था, तब यह हादसा हुआ। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत