1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उन्नाव में खुद को आग लगाने वाली कथित बलात्कार पीड़िता की मौत

उन्नाव में खुद को आग लगाने वाली कथित बलात्कार पीड़िता की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2019 11:40 pm IST,  Updated : Dec 22, 2019 11:40 pm IST

उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में कथित रूप से बलात्कार के आरोपी को जमानत मिलने से नाराज होकर आत्मदाह करने वाली युवती का रविवार रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Unnao rape victim who burnt herself died in Kanpur hospital- India TV Hindi
Unnao rape victim who burnt herself died in Kanpur hospital

उन्नाव (उप्र): उन्‍नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में कथित रूप से बलात्कार के आरोपी को जमानत मिलने से नाराज होकर आत्मदाह करने वाली युवती का रविवार रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की शनिवार रात कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसके शव को रविवार को गांव के बाहर एक बगीचे में दफना दिया गया। 

दुष्‍कर्म पीड़िता ने गत 16 दिसम्‍बर को आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली थी। उसे पहले जिला अस्‍पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्‍पताल रेफर किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक लड़की के परिजन 25 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पूरी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा मांगों पर विचार करने के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत