1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उन्नाव पीड़िता की कब्र पर प्रशासन द्वारा चबूतरा बनाए जाने का परिजनों ने किया विरोध

उन्नाव पीड़िता की कब्र पर प्रशासन द्वारा चबूतरा बनाए जाने का परिजनों ने किया विरोध

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2019 01:39 pm IST,  Updated : Dec 10, 2019 01:39 pm IST

उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में जिंदा जलाई गई दुष्कर्म पीड़िता की कब्र पर प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे चबूतरे के निर्माण का परिजनों ने विरोध किया और कब्र पर लगाई गई ईंटों को उखाड फेंका।

उन्नाव पीड़िता की...- India TV Hindi
उन्नाव पीड़िता की कब्र पर प्रशासन द्वारा चबूतरा बनाए जाने का परिजनों ने किया विरोध

उन्‍नाव (उप्र): जिले के बिहार थाना क्षेत्र में जिंदा जलाई गई दुष्‍कर्म पीड़िता की कब्र पर प्रशासन द्वारा करवाए जा रहे चबूतरे के निर्माण का परिजनों ने विरोध किया और कब्र पर लगाई गई ईंटों को उखाड फेंका। प्रशासन ने सोमवार शाम कब्र पर निर्माण कार्य शुरू कराया था।

बिहार थाना प्रभारी विकास पांडेय ने बताया कि परिजनों के विरोध के बाद निर्माण कार्य रूकवा दिया गया है, कब्र पर भी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। वहीं पीड़िता के पिता ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक निर्माण नहीं कराने दिया जाएगा।

जिला अस्‍पताल में इलाज करवा रही पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा कि मांगे समय से पूरी नहीं होने पर आत्‍मदाह करेंगे। मृतका के पिता नौकरी, शस्‍त्र लाइसेंस और आवास की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रशासन दे चुका है, कांग्रेस नेत्री पूर्व सांसद अन्‍नू टण्‍डन ने पांच लाख रुपये की सहायता और समाजवादी पार्टी ने एक लाख रुपये की सहायता दी है। इस मामले के एक आरोपी शुभम की मां ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

गौरतलब है कि उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय युवती को गुरुवार तड़के (पांच दिसंबर) रेलवे स्टेशन जाते वक्त रास्ते में पांच आरोपियों ने आग के हवाले कर दिया था। आरोपियों में से दो के खिलाफ पीड़िता ने बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत