1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. त्रिपुरा में नाबालिग से डेढ़ महीने तक रेप, फिर जिंदा जलाकर मार डाला

त्रिपुरा में नाबालिग से डेढ़ महीने तक रेप, फिर जिंदा जलाकर मार डाला

 Edited By: IANS
 Published : Dec 08, 2019 05:46 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 05:46 pm IST

त्रिपुरा में एक नाबालिग किशोरी से करीब डेढ़ महीने तक दुष्कर्म करने के बाद एक युवक और उसकी मां ने उसे जिंदा जला दिया। बताया जाता है कि युवक ने किशोरी से शादी के नाम पर दहेज भी लिया था।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

अगरतला: त्रिपुरा में एक नाबालिग किशोरी से करीब डेढ़ महीने तक दुष्कर्म करने के बाद एक युवक और उसकी मां ने उसे जिंदा जला दिया। बताया जाता है कि युवक ने किशोरी से शादी के नाम पर दहेज भी लिया था। यहां के सरकारी अस्पताल गोविंद वल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज में नाबालिग की मौत के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी अजॉय रुद्र पॉल (25) और उसकी मां अनिमा रुद्र पॉल (59) को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता के पिता के बयान का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि अजॉय ने उनकी बेटी को 28 अक्टूबर को खोवाई जिले के कल्याणपुर स्थित घर से अगवा कर दक्षिणी त्रिपुरा स्थित शांतिर बाजार में अपने घर ले गया था।

पुलिस ने कहा, "अजॉय ने लड़की से दुष्कर्म करने के बाद उससे शादी करने के लिए पांच लाख रुपये दहेज के तौर पर मांगे थे। पीड़िता के परिवार के दबाव के चलते अजॉय ने शुक्रवार को दहेज की पहली किश्त मिलने के बाद उससे 11 दिसंबर को शादी करने के लिए हामी भर दी। लेकिन अजॉय और उसकी मां के बीच दहेज को लेकर बहस हो गई और उसके बाद पीड़िता पर केरोसिन डालकर उसे आग लगा दिया गया।"

पीड़िता के गुस्साए परिवार और पड़ोसियों ने अस्पताल में उसकी मौत होने के बाद अजॉय और उसकी मां को अस्पताल में घेर लिया। पुलिस ने कहा, "हम घटना की जांच कर रहे हैं। पीड़िता की मौत से पहले उसका बयान दर्ज कर लिया गया था।" पीड़िता के पड़ोसियों के अनुसार, अजॉय के एक रिश्तेदार की शादी पीड़िता के परिवार के यहां हुई थी। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे को जानते थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत