1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. उत्तरप्रदेश: कानपुर में गैंगरेप पीड़िता ने आत्महत्या की

उत्तरप्रदेश: कानपुर में गैंगरेप पीड़िता ने आत्महत्या की

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 07, 2019 08:50 pm IST,  Updated : Dec 07, 2019 08:50 pm IST

रूरा के थाना प्रभारी सैयद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती बताई। 

Rape- India TV Hindi
Activists during a candlelight march in solidarity with rape victims and to highlight the issue of violence against women in the country, at ITO. Image Source : PTI

कानपुर। कानपुर के चौबेपुर में शुक्रवार की रात एक सामूहिक बलात्कार पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) अनुराग वत्स ने शनिवार को बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय उसके परिजन घर पर नहीं थे।

वत्स ने बताया कि लड़की कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि उसे पड़ोस का ही एक युवक और उसके चाचा 13 नवंबर को अगवा कर ले गए थे। उन्होंने बताया कि सनी और उसके चाचा लाला के खिलाफ लड़की के माता-पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

रूरा के थाना प्रभारी सैयद मोहम्मद अब्बास ने बताया कि पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के एक दिन बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और माता-पिता को आपबीती बताई। अब्बास ने कहा कि पीड़िता ने बताया है कि सनी और लाला ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया है। चौबेपुर के थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत