1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद उन्नाव के बाद अब मुजफ्फरपुर, बलात्कार में असफल होने पर पड़ोसी ने युवती को किया आग के हवाले

हैदराबाद उन्नाव के बाद अब मुजफ्फरपुर, बलात्कार में असफल होने पर पड़ोसी ने युवती को किया आग के हवाले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2019 11:52 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 11:52 am IST

हैदराबाद और उन्नाव जैसी एक वीभत्स घटना अब मुजफ्फरपुर से सामने आई है। यहां एक बलात्कार में असफल होने के बाद युवक ने पड़ौस में रहने वाली युवती को आग के हवाले कर दिया।

Rape - India TV Hindi
Rape 

मुजफ्फरपुर। हैदराबाद और उन्नाव जैसी एक वीभत्स घटना अब मुजफ्फरपुर से सामने आई है। यहां एक बलात्कार में असफल होने के बाद युवक ने पड़ौस में रहने वाली युवती को आग के हवाले कर दिया। युवती 50 फीसदी जल चुकी है, उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिछले सप्ताह बिहार के बक्सर और समस्तीपुर जिलों में संदिग्ध बलात्कार के बाद दो महिलाओं की हत्या कर शव को जला दिए थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत नजीरपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाली 23 वर्षीय युवती से बलात्कार की कोशिश की। और जब युवती ने जब उसका विरोध किया तो उसने उसे आग लगाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। उन्नाव में बलात्कार पीड़िता के जिंदा जलाए जाने और हैदराबाद में बलात्कार पीड़िता का जला शव मिलने की घटनाओं के बीच यह घटना सामने आई है। इससे पहले अहियापुर थाना क्षेत्र के ही एक अन्य गांव से गत शुक्रवार को एक आठ वर्षीय लड़की का शव पुलिस ने एक बोरे से बरामद किया था जिसके नाना ने बलात्कार के बाद बच्ची की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। 

अहियापुर थाना प्रभारी विकास राय ने सोमवार को बताया कि शनिवार देर रात नजीरपुर गाँव में हुई इस घटना में गंभीर रूप झुलस गयी पीड़िता का इलाज मुज़फ़्फ़रपुर शहर के एक अस्पताल में जारी है। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत जल चुकी पीड़िता वारदात के समय अपने घर में अकेली थी और एक स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली उसकी मां ड्यूटी पर थी। पीडिता की मां को इस घटना के बारे में तब पता चला जब उक्त गांव के एक निवासी ने उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत