
अनारकली आरावली : सेक्सी और बोल्ड पर गाली गलौच भी करती है
स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म का नाम है अनारकली अरावली,जिसमें उनके किरदार का नाम है अनारकली। स्वरा इसे अपने लिए बेहद खास फिल्म मानती है और कहती है ऐसा लगता है कि मैं अनारकली का अपडेट वर्जन कर रही हूं। दरअसल स्वरा जिस किरदार को जी रही हैं वह गांव की एक लड़की है,जो बिहार के एक ऑकेस्ट्रा ग्रुप की सिंगर है।वह गांव की लड़की है,लेकिन अपने आप में बेहद सेक्सी और बोल्ड किरदार है,वह टाइम आने पर गाली गलौच भी कर सकती हैं। स्वरा अपने लिए अनारकली के किरदार को बेहद चुनौतीपूर्ण और अलग हटकर मानती हैं।
अब यह तो आने वाले साल में स्वरा के फैंस उनको इस बेहतरीन रोल में देख सकेंगे। यह जानना और भी रोचक रहेगा कि स्वरा भास्कर की पसंदीदा फिल्मों में मुगले आजम भी रही है। बॉलीवुड की हर एक्ट्रेस इस तरह का किरदार निभाने की इच्छा रखती है। स्वरा भास्कर को अनारकली आरावली के तहत गांव की अनारकली का आधुनिक वर्जन परदे पर जीने का मौका मिला है।