1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल भेजी 842 ट्रक राहत सामग्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेपाल भेजी 842 ट्रक राहत सामग्री

 Written By: IANS
 Published : May 11, 2015 11:39 am IST,  Updated : May 12, 2015 10:56 am IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर नेपाल में भूकंप पीड़ितों को राहत पहुंचाने का कार्य और तेज कर दिया है। भूकंप पीड़ितों की जरूरतों को देखते हुए टेंट, गद्दे, तिरपाल, कंबल,

उप्र सरकार ने नेपाल...- India TV Hindi
उप्र सरकार ने नेपाल भेजी 842 ट्रक राहत सामग्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर नेपाल में भूकंप पीड़ितों को राहत पहुंचाने का कार्य और तेज कर दिया है। भूकंप पीड़ितों की जरूरतों को देखते हुए टेंट, गद्दे, तिरपाल, कंबल, जल शुद्घिकरण दवाइयां, स्वच्छता किट, बर्तन आदि नेपाल भेजे जा रहे हैं। राज्य सरकार के आधिकारिक बयान के मुताबिक, अब तक 842 ट्रक राहत सामग्री नेपाल भेजी जा चुकी है।

बयान के मुताबिक, नेपाल में आए भूकंप के मद्देनजर राहत सामग्री के रूप में अब तक सोनौली इंडो-नेपाल बॉर्डर होते हुए कुल 842 ट्रक राहत सामग्री नेपाल भेजी गई है, जिसमें से 536 ट्रकों में खाद्य सामग्री (चावल, दाल, आटा, आलू, प्याज, नमक, बिस्किट, ड्राई फूड, मैगी, नूडल्स इत्यादि), 93 ट्रकों में मिनरल वाटर, 23 ट्रक दवाइयां और चिकित्सीय सामग्री, 95 ट्रकों में कंबल, तिरपाल, टेंट, चार ट्रकों में बर्तन, पांच ट्रकों में गद्दे, 83 ट्रकों में ट्रांसफॉर्मर और इलेक्ट्रिकल उपकरण भेजे जा चुके हैं।

बयान के अनुसार, 57,160 कंबल, 47,274 तिरपाल और प्लास्टिक शीट्स, 3,583 तौलिये, 4,250 चटाई, 2,931 टॉर्च, 1,316 सोलर लालटेन तथा 10 क्विंटल रस्सियां भी भेजी गई हैं।

राहत कार्य में लगी परिवहन निगम की सभी 215 बसें वापस आ चुकी हैं। लगभग 20,643 भूकंप पीड़ित विभिन्न साधनों की मदद से अपने अपने घरों को लौट चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत