1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जश्न-ए-आजादी पर अमेरिका से बधाई, बाइडेन बोले- भारत ने आज़ादी के लिए लंबी यात्रा तय की

जश्न-ए-आजादी पर अमेरिका से बधाई, बाइडेन बोले- भारत ने आज़ादी के लिए लंबी यात्रा तय की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 15, 2021 07:10 am IST,  Updated : Aug 15, 2021 07:10 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को बधाई दी है। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों की तारीफ की और भारत को बापू के बताए रास्ते पर चलने वाला देश बताया।

joe biden- India TV Hindi
जश्न-ए-आजादी पर अमेरिका से बधाई, बाइडेन बोले- भारत ने आज़ादी के लिए लंबी यात्रा तय की Image Source : PTI

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत को बधाई दी है। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों की तारीफ की और भारत को बापू के बताए रास्ते पर चलने वाला देश बताया। बाइडेन ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दशकों से मजबूत साझेदारी है। दोनों देश मिलकर दुनिया को ये दिखा सकते हैं कि दो महान और विविधता से भरे लोकतंत्र, हर जगह लोगों के लिए काम कर सकते हैं।

जो बाइडेन ने कहा, ''महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलते हुए भारत ने आजादी की तरफ एक लंबी यात्रा तय की है। दशकों से हमारे लोगों के बीच संबंध हैं, जिसमें 40 लाख से ज्यादा भारतीय-अमेरिकी समुदाय भी शामिल हैं। इन सबने मिलकर हमारी साझेदारी को मजबूत किया है। हमें एक साथ मिलकर दुनिया को दिखाना चाहिए कि हमारे दो महान और विविधता से भरे लोकतंत्र हर जगह लोगों के लिए काम कर सकते हैं। मैं उन सभी लोगों को शुभकामनाएं देता हूं जो आज भारत में, अमेरिका में और दुनिया भर में जश्न मना रहे हैं। सेफ एंड हैप्पी इंडियन इंडिपेंडेंस डे...''

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज देशवासियों को जश्ने आजा़दी की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है, ''आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। जय हिंद!''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत