1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. UP: जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए अब करना होगा ऑनलाइन बुकिंग

UP: जेल में बंद कैदियों से मिलने के लिए अब करना होगा ऑनलाइन बुकिंग

 Written By: IANS
 Published : Jul 05, 2017 03:38 pm IST,  Updated : Jul 05, 2017 03:40 pm IST

उत्तर प्रदेश की जेलों में बंदियों से मुलाकात करने आने वालों से उगाही की शिकायत के बाद राज्य सरकार ने इस पर नकेल कसने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू की है।

jail- India TV Hindi
jail

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की जेलों में बंदियों से मुलाकात करने आने वालों से उगाही की शिकायत के बाद राज्य सरकार ने इस पर नकेल कसने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू की है।

इसकी शुरूआत लखनऊ जिला कारागार से कर दी गई है। इसके तहत मुलाकातियों को अब सुबह जल्दी जेल पहुंचकर मुलाकाती पर्ची नहीं लगानी पड़ेगी। ऑनलाइन व्यवस्था से मुलाकातियों को घंटों जेल में बिताने और जेल कर्मियों द्वारा उनसे रुपए लेने की समस्या से भी निजात मिल जाएगी।

मुलाकातियों द्वारा मिल रही लगातार शिकायत के बाद ऑनलाइन व्यवस्था का शुभारंभ किया गया है, ताकि मुलाकाती पर्ची के नाम पर कोई उगाही न हो सके और उन्हें बेवजह जेल में रुकना न पड़े।

लखनऊ जिला कारागार के जेलर सत्यप्रकाश सिंह के मुताबिक, मुलाकात के इच्छुक व्यक्ति को वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यू डॉट यूपीप्रिजन डॉट एनाईसी डॉट इन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद एक पेज खुलेगा। इस पेज के ऊपर स्थित 'न्यू विजिटर रजिस्ट्रेशन' ऑप्शन क्लिक कर मुलाकाती पर्ची ले सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत