1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड में न्यूज़ीलैंड की दुल्हन ने भारतीय दूल्हे से रचाई शादी

उत्तराखंड में न्यूज़ीलैंड की दुल्हन ने भारतीय दूल्हे से रचाई शादी

 Written By: Nahid Khan
 Published : Sep 04, 2015 01:45 pm IST,  Updated : Sep 04, 2015 02:58 pm IST

नई दिल्ली: प्यार अँधा होता है,वो न जात देखता है और न पात। प्यार का रंग जब चढ़ता तो उसके सामने सभी रंग फीके हो जाते है। ऐसी ही ताज़ा एक प्रेम कहानी समुन्दर पार

न्यूज़ीलैंड की दुल्हन...- India TV Hindi
न्यूज़ीलैंड की दुल्हन ने भारतीय दूल्हे से रचाई शादी

नई दिल्ली: प्यार अँधा होता है,वो न जात देखता है और न पात। प्यार का रंग जब चढ़ता तो उसके सामने सभी रंग फीके हो जाते है। ऐसी ही ताज़ा एक प्रेम कहानी समुन्दर पार से परवान चढ़ी है। न्यूज़ीलैंड की रहने वाली एैना प्यार के खातिर अपना देश छोड़ कर इण्डिया आ पहुंची और अपने प्यार के रिश्ते को हमेशा के लिए अपना बना लिया। जी हां यह सच है कि अपने प्यार को पाने के लिए न्यूज़ीलैंड की रहने वाली ऐना प्यार को शादी के अटूट बंधन में बाँधने के लिए अपने विदेशी रिश्तेदारो के साथ इण्डिया आ पहुंची है। इस अनोखी शादी को देखने के लिए लोगो में उत्सुकता बनी रही।

ऐना का प्यार भुला नहीं पाए

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर ज़िले के बाज़पुर ग्राम बैरिया दौलत का रहने वाले संदीप मेहता एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। वो चार साल पहले कंपनी की ट्रेनिंग के लिए लन्दन गए थे, वहाँ उनकी मुलाक़ात न्यूज़ीलैंड की ऐना से हुई। ऐना भी ट्रेनिंग के लिए आई हुई थी। वो भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है,दोनों के बीच प्यार का रिश्ता कब परवान चढ़ा उन्हें पता ही नहीं चला।संदीप जब वापस  इण्डिया अपने घर आये तो ऐना का प्यार भुला नहीं पाये। अपने परिवार को विदेशी बहु लाने के लिए मनाने के बाद उन्होंने शादी का फैसला कर, ऐना को उसके परिवार के साथ इंडिया बुलवा लिया।


सिख धर्म की परम्पराओ का पालन करते हुए यह शादी रचाई

आखिर वो घड़ी आ ही गई जिसका और संदीप को इंतज़ार था। बाज़पुर के बहादुरगंज गॉव के गुरूद्वारे में दोनों के परिवार जनो के समक्ष सिख रीति रिवाजो के अनुसार लावा फेरे लेकर यह अनोखी शादी संपन्न हुई। विदेशी दुल्हन ऐना ने भारतीय परिधान पहन कर सिख धर्म की परम्पराओ का पालन करते हुए यह शादी रचाई।

 भारतीय संस्कृति  प्रभावित है ऐना 

विदेशी दुल्हन ऐना का कहना है कि वह भारतीय संस्कृति से बहुत प्रभावित है, अब वो अपने पति से भारतीय संस्कार सीखेगी। रिश्तो की जो अहमियत भारतीय सभ्यता में है,वो दुनिया की किसी भी सभ्यता में नहीं है। शादी के बंधन को वो बहुत पवित्र मानती है। संदीप मेहता का कि वो  खुशनसीब है कि उसे मिला, उसने मेरे लिए अपना देश अपना परिवार सब छोड़ दिया। मैं उसे हमेशा खुश रखूँगा।

इस अनोखी शादी शिरकत करने आये ऐना के परिवारजन भारतीय शादी की रस्मो को कौतुहल से देख रहे थे। खासकर मेहँदी की रस्म और घर में शादी का माहौल देख कर उन्होंने खूब आनंद लिया। विदेशी बहु को भारत भूमि बहुत बहुत शुभ हो।

संदीप और ऐना के विवाह की फोटो एलबम देखने के लिए क्लिक करें आगे की स्‍लाइड......

 

अगले स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.........

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत