1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अब तीन घंटे तक ही वैलिड होगा आपका जनरल टिकट

अब तीन घंटे तक ही वैलिड होगा आपका जनरल टिकट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 28, 2016 09:54 am IST,  Updated : Jan 28, 2016 09:54 am IST

रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किया है कि यदि अनारक्षित टिकट लेने के तीन घंटे के भीतर यात्री ने अपना यात्रा शुरू नहीं की तो उसे बेटिकट मान लिया जाएगा।

ticket- India TV Hindi
ticket

नई दिल्ली: रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किया है कि यदि अनारक्षित टिकट लेने के तीन घंटे के भीतर यात्री ने अपना यात्रा शुरू नहीं की तो उसे बेटिकट मान लिया जाएगा। रेलवे का नया नियम 1 मार्च 2016 से लागू होगा।

रेलवे ने अनारक्षित टिकट पर दिनभर यात्रा करने की चालबाजी को रोकने का यह हल ढूंढा है। इसके तहत अनारक्षित टिकट गंतव्य के लिए पहली ट्रेन छूटने तक या टिकट जारी होने के तीन घंटे तक ही वैध रहेंगे।

रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किया है कि यदि अनरिजर्वर्ड टिकट लेने के तीन घंटे के भीतर यात्री ने अपना यात्रा शुरू नहीं की तो उसे बिना टिकट मान लिया जाएगा। रेलवे का नया नियम 1 मार्च 2016 से लागू होगा।

सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड के पास शिकायतें आ रहीं थीं कि यात्री एक बार अनारक्षित टिकट ले लेते हैं और दिन भर कम दूरी की यात्रा कई बार कर लेते हैं। रेलवे बोर्ड ने इस चालबाजी को रोकने के लिए यह रास्ता तलाशा है।

रेलवे बोर्ड के निदेशक पैसेंजर मार्केटिंग विक्रम सिंह की ओर से जारी अधिसूचना के तहत अनारक्षित टिकट गंतव्य के लिए पहली ट्रेन छूटने तक या टिकट जारी होने के तीन घंटे तक ही वैध रहेंगे। इन टिकटों को समय सीमा के साथ जारी किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत