1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या मंदिर आंदोलन फिर छेड़ा जाएगा: VHP

अयोध्या मंदिर आंदोलन फिर छेड़ा जाएगा: VHP

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 07, 2015 06:54 am IST,  Updated : Dec 07, 2015 06:54 am IST

VHP नेताओं ने कहा कि, उनका संगठन राममंदिर के निर्माण के लिए फिर आंदोलन छेड़ेगा और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया है।

ayodhya- India TV Hindi
ayodhya

अयोध्या: वरिष्ठ विहिप नेताओं ने कहा कि उनका संगठन राममंदिर के निर्माण के लिए फिर आंदोलन छेड़ेगा और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मुद्दे को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया। रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा, हम फिर राममंदिर आंदोलन छेड़ेंगे.... हमारा आंदोलन हमेशा शांतिपूर्ण रहा है। 6 दिसंबर 1992 को विवादास्पद बाबरी मस्जिद ढांचा गिराये जाने की बरसी पर विहिप शौर्य दिवस मनाता है और इस अवसर पर दास यहां विहिप स्थानीय मुख्यालय कारसेवक पुरम में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि, विहिप ने राममंदिर के निर्माण के वास्ते हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान करने के लिए करीब 300 कार्यकर्ताओं की सभा बुलायी है। दास ने कहा कि हिंदू साधु संत शीघ्र ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे और उनसे राममंदिर मुद्दा शीर्ष प्राथमिकता के रूप में अपने एजेंडे में शामिल करने का अनुरोध करेंगे।

एक अन्य वरिष्ठ विहिप नेता महंत सुरेश दास ने कहा, हम इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मिलने का प्रयास करेंगे। यदि हमें उनसे सकारात्मक जवाब मिला तो हम इंतजार करेंगे, अन्यथा विशाल मंदिर आंदोलन बड़े पैमाने पर शुरू किया जाएगा।

विहिप के केंद्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पंकज ने कहा, राममंदिर पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बाद ऐसा जान पड़ता है कि अब जिम्मेदारी प्रभावशाली हाथों में है। हम राममंदिर के निर्माण के लिए शीघ्र ही अपना आंदोलन शुरू करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत