1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरुप हर भारतीय के बैंक खाते से सवा रुपया काटा जाए: VHP

शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरुप हर भारतीय के बैंक खाते से सवा रुपया काटा जाए: VHP

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 20, 2020 04:11 pm IST,  Updated : Jun 20, 2020 04:11 pm IST

VHP ने PM नरेन्द्र मोदी से एक ऐसी व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया है कि जिससे देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हर शहीद को आर्थिक मदद पहुंचाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Shaheed- India TV Hindi
शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरुप हर भारतीय के बैंक खाते से सवा रुपया काटा जाए: VHP Image Source : PTI

नई दिल्ली. विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक ऐसी व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया है कि जिससे देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले हर शहीद को आर्थिक मदद पहुंचाने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने प्रधानमंत्री को इस बावत एक पत्र लिखा है और सलाह दी है कि जब भी कोई सैनिक देश के लिए शहादत देता है तो प्रत्येक नागरिक के बैंक खाते से, उसकी एक बार की स्थाई स्वीकृति के आधार पर, स्वत: ही सवा रुपया काट लिए जाए और बलिदानी सैनिक के खाते में वह धनराशि जमा कर दी जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसा करने से उस "अमर हुतात्मा" को देश का प्रत्येक व्यक्ति अपनी सार्थक व सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेगा। बंसल ने प्रधानमंत्री से इस संबंध में बैंकों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की गुजारिश की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत