1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung Galaxy S26 सीरीज में नए मेंबर की एंट्री, लॉन्च हुआ Fan Edition स्मार्टफोन

Samsung Galaxy S26 सीरीज में नए मेंबर की एंट्री, लॉन्च हुआ Fan Edition स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 27, 2026 06:29 pm IST,  Updated : Aug 27, 2026 07:07 pm IST

Samsung Galaxy S26 FE भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन Galaxy S26 सीरीज का सबसे सस्ता डिवाइस है। इसे 'Fan Edition' के नाम से पेश किया गया है।

Samsung Galaxy S26 FE- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई Image Source : SAMSUNG NEWSROOM

Highlights

  • Samsung Galaxy S26 FE की भारत समेत ग्लोबल मार्केट में एंट्री हो गई है।
  • सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन Exynos 2500 चिपसेट के साथ आता है।
  • फोन के फीचर्स लगभग Galaxy S26 जैसे ही हैं।

Samsung Galaxy S26 सीरीज के सबसे अफोर्डेबल फोन को दक्षिण कोरियाई कंपनी ने ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन साल की शुरुआत में लॉन्च हुई Galaxy S26 सीरीज का सबसे लेटेस्ट फोन है। कंपनी इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर चुकी है। ये फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आते हैं। हाल में लॉन्च हुए Samsung Galaxy Z Fold 8 सीरीज में भी कंपनी ने यही प्रोसेसर दिया है।

Samsung Galaxy S26 FE की कीमत

सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 8GB RAM + 512GB है। इसकी शुरुआती कीमत 799 यूरो (लगभग 89,000 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 899 यूरो (लगभग 1,00,000 रुपये) और 1,099 यूरो (लगभग 1,22,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को 4 सितंबर से चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। Samsung Galaxy S26 FE को तीन कलर ऑप्शन- Blueberry, Graphite और Pistachio में खरीदा जा सकेगा।

  • 8GB RAM + 128GB - 799 यूरो (लगभग 89,000 रुपये)
  • 8GB RAM + 256GB - 899 यूरो (लगभग 1,00,000 रुपये)
  • 8GB RAM + 512GB - 1,099 यूरो (लगभग 1,22,000 रुपये)

Samsung Galaxy S26 FE के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.7 इंच के FHD+ डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा।

Samsung Galaxy S26 FE फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Exynos 2500
स्टोरेज 8GB, 512GB
बैटरी 4900mAh, 45W, 15W
कैमरा 50MP + 12MP + 8MP, 12MP
OS Android 16, OxygenOS 9

दक्षिण कोरियाई कंपनी के इस स्मार्टफोन में इन-हाउस Exynos 2500 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर 3nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 4,900mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है, जिसके साथ 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung Galaxy S26 FE
Image Source : SAMSUNG NEWSROOMसैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई

इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके साथ 12MP का अल्ट्रा वाइड और 8MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 12MP का कैमरा मिलता है। यह Android 17 पर बेस्ड OneUI 9 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में WiFi, Bluetooth, NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - 2000 रुपये सस्ते में मिल रहा Poco का 7900mAh बैटरी वाला फोन, पहली सेल में तगड़ा ऑफर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक