1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई के बार में 2 करोड़ का डांस, बार गर्ल पर हुई नोटों की 'बारिश'!

मुंबई के बार में 2 करोड़ का डांस, बार गर्ल पर हुई नोटों की 'बारिश'!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 24, 2017 02:06 pm IST,  Updated : Nov 24, 2017 02:34 pm IST

नोटबंदी के बाद इतनी रकम आखिर किसके पास होगी और वो भी बार गर्ल पर उड़ाने के लिए ये सवाल खड़ा हो गया क्योंकि इससे इतनी बड़ी रकम उड़ाने की चर्चा कभी नहीं सुनी गई थी। जब अब्दुल करीम तेलगी के 93 लाख रुपये उड़ाने की चर्चा हुई थी तो मामला खूब सुर्खियों में

Bar-Girl-Mumbai- India TV Hindi
Bar-Girl-Mumbai

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी मचा रखी है। इस वीडियो के चर्चे आजकल हर किसी की जुबान पर है। ये वीडियो है एक लड़की का जिस पर एक नहीं दो नहीं पूरे 2 करोड़ रुपए उड़ाए गए। पूरे वीडियो में नोट ही नोट नजर आ रहे है और पूरा फ्लोर नोटों से भर गया है। जैसे ही ये वीडियो आया इसकी चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इस वीडियो को फर्जी बता रहे हैं तो कुछ लोग सही। यकीनन इस वीडियो को देखकर आप चौंक जाएंगे।

वीडियो देखने से ये किसी बार का लग रहा है जहां पर गाना बज रहा, लोग थिरक रहे हैं, पार्टी शबाब पर है और इन सब के बीच प्रिसेंस की ड्रेस में फ्लोर पर एक लड़की है। उस पर नोट ही नोट बरस रहे हैं। इस पर ऊपर से तो नोटों की बारिश हो रही है कुछ लोग हाथों में नोट भर भर कर उस पर बरसा रहे हैं। पूरा फ्लोर नोटों से भर गया है जिसे एक वेटर हटा रहा है। वीडियो के आखिर में अचानक 5 से 6 और लोग फ्लोर पर आते हैं और सब मिलकर इस बार गर्ल पर नोट उड़ाने लगते हैं।

कुछ सवालों का जवाब इस वीडियो के साथ वायरल हो रहे मैसेज में दिए गए हैं। वीडियो के साथ सोशल मीडिया में बताया गया है कि वीडियो मुंबई के गोरगांव में बने मेहंदी बार का है जहां एक बार गर्ल पर दो करोड़ के नोट उड़ाए गए। जो रकम बार में उड़ाई गई वो इतनी बड़ी है कि हर कोई हैरान है। सोशल मीडिया पर लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया देते हुए दिखे। कोई वीडियो को फर्जी बताने लगा तो कोई जांच की मांग करने लगा। सोशल मीडिया पर ये वीडियो पांच दिन पहले का बताया जा रहा है।

नोटबंदी के बाद इतनी रकम आखिर किसके पास होगी और वो भी बार गर्ल पर उड़ाने के लिए ये सवाल खड़ा हो गया क्योंकि इससे इतनी बड़ी रकम उड़ाने की चर्चा कभी नहीं सुनी गई थी। जब अब्दुल करीम तेलगी के 93 लाख रुपये उड़ाने की चर्चा हुई थी तो मामला खूब सुर्खियों में रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत