1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देखें: स्किल इंडिया के महत्व पर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने क्या कहा

देखें: स्किल इंडिया के महत्व पर इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने क्या कहा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2018 10:58 pm IST,  Updated : Feb 17, 2018 11:08 pm IST

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए ग्लोबल इवेंट में रजत शर्मा ने स्किल इंडिया को आंदोलन में बदलने और इसे सफल बनाने की अपील की...

India TV Editor-in-chief Rajat Sharma calls for making ‘Skill India’ a big success - India TV Hindi
India TV Editor-in-chief Rajat Sharma calls for making ‘Skill India’ a big success

नई दिल्ली: स्किल इंडिया सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि एक आंदोलन है। इस आंदोलन को कामयाब बनाने के लिए जरूरी है कि जो लोग अपने हाथों से अपने हुनर से काम करते हैं, उन्हें उनका वाजिब मेहनताना और सम्मान मिलना चाहिए। इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने ये बातें स्किल इंडिया को लेकर आयोजित 'World on a Platter' के कार्यक्रम में कहीं। 

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए ग्लोबल इवेंट में रजत शर्मा ने स्किल इंडिया को आंदोलन में बदलने और इसे सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस दिन हम हुनरमंद लोगों को काम दिला पाएंगे, उन्हें सम्मान दिला पाएंगे और उससे उनको संपन्न बनाने में सक्षम हो पाएंगे, उस दिन हम मान लेंगे कि स्किल इंडिया का मूवमेंट सफल हो गया। इंडिया टीवी के चेयरमैन ने कहा कि इस देश की मिट्टी में कुछ ऐसा है जो गरीब से गरीब आदमी को कुछ बड़ा करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि इस देश में एक आम आदमी भी कुछ बड़ा करने का सपना देख सकता है। रजत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्किल इंडिया का कार्यक्रम शुरू किया है, उसको एक आंदोलन में बदलने की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जुलाई 2015 को स्किल इंडिया कैंपेन लॉन्च किया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 2022 तक देश के 40 करोड़ लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करना है। इस खास मौके पर रजत शर्मा ने क्या कहा, आईए देखते हैं:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत