चेन्नई: द्रमुक नेता एम के स्टॉलिन पर एक मेट्रो यात्री को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। स्टॉलिन आज उस समय विवाद में आ गए जब एक वीडियो में उन्हें यहां मेट्रो में एक यात्री को थप्पड़ मारते दिखाया गया।
इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर स्टॉलिन ने बताया कि मैंने उसे थप्पड़ नही मारा था, मैनें उसे केवल एक महिला के पास से हट जाने का इशारा किया था जिसका पैर उस यात्री से दब रहा था। जब मैं उसे इशारा कर रहा था उस समय मेरा हाथ अनजाने में उसके चेहरे को छू गया।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जयललिता ने इस घटना की निंदा की है। अन्नाद्रमुक प्रमुख ने एक बयान जारी कर कहा कि यह घोर निंदनीय है। एक विधायक को इस प्रक्रार का असभ्य व्यवहार शोभा नही देता। उन्होंने आरोप भी लगाया कि स्टॉलिन ने उस ट्रेन की यात्रा केवल व्यर्थ की लोकप्रियता और राजनीतिक लाभ के लिए की थी ।