1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विजय माल्या की मुश्किल बढ़ी, चेक बाउंस मामले में दोषी करार

विजय माल्या की मुश्किल बढ़ी, चेक बाउंस मामले में दोषी करार

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2016 08:12 am IST,  Updated : Apr 21, 2016 08:12 am IST

अदालत ने जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड द्वारा दायर चेक बाउंसिंग के एक मामले में उद्योगपति विजय माल्या को आज दोषी करार दिया।

vijay mallya- India TV Hindi
vijay mallya

हैदराबाद: शहर की एक अदालत ने जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड :जीएचआईएएल: द्वारा दायर चेक बाउंसिंग के एक मामले में उद्योगपति विजय माल्या को आज दोषी करार दिया।

माल्या के वकील एच सुधाकर राव ने कहा कि अदालत ने माल्या के अदालत में मौजूद ना होने के कारण उन्हें सजा नहीं सुनायी। राज्यसभा सांसद पिछले महीने देश से बाहर चले गए थे। जीएमआर के वकील अशोक रेड्डी ने कहा कि अदालत पांच मई को सजा सुना सकती है।

अदालत ने इससे पहले यहां के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन करने वाले जीएचआईएएल को दिए गए 50 लाख रपए का चेक बाउंस होने के मामले में किंगफिशर, उसके प्रमुख विजय माल्या और कंपनी के एक दूसरे वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत