नई दिल्ली: धन शोधन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में कारोबारी विजय माल्या तीसरी बार प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जांचकर्ताओं के समक्ष उपस्थित नहीं हुए। माल्या को ED के समक्ष आज उपस्थित होना था जो 900 करोड़ रूपये के IDBI रिण से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में धन शोधन की जांच से संबंधित है।
अधिकारियों ने बताया कि माल्या ने इस मामले में जांच अधिकारी :आईओ: को मुम्बई में सूचित किया कि वे आज स्वयं उपस्थित नहीं हो पायेंगे और इसके बारे में उच्चतम न्यायालय में रिण निपटारा से जुड़ी कानूनी प्रक्रियाओं के जारी रहने का उल्लेख किया।
हालांकि समझा जाता है कि शराब कारोबारी ने अपनी कानूनी टीूम से कहा है कि वह जांच को आगे बढ़ाने में ईडी की मदद कर सकती है।