1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उरी हमला: विजेंदर ने कहा, पाकिस्तान यदि जंग चाहता है तो यही सही

उरी हमला: विजेंदर ने कहा, पाकिस्तान यदि जंग चाहता है तो यही सही

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 18, 2016 02:58 pm IST,  Updated : Sep 18, 2016 03:04 pm IST

जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना मुख्यालय में हुए आतंकी हमले में सेना के 17 जवानों की शहादत ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर आम और खास, दोनों तरह के लोगों ने पाकिस्तान, उसकी नीतियों और आतंकियों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला है।

Vijender Singh (Photo: twitter.com/boxervijender)- India TV Hindi
Vijender Singh (Photo: twitter.com/boxervijender)

उरी: जम्मू-कश्मीर के उरी में सेना मुख्यालय में हुए आतंकी हमले में सेना के 17 जवानों की शहादत ने देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर आम और खास, दोनों तरह के लोगों ने पाकिस्तान, उसकी नीतियों और आतंकियों के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला है। उरी हमले में सैनिकों की शहादत के बाद बॉक्सर विजेंदर सिंह, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और ऐक्टर शाहरुख खान ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 17 सैनिकों की शहादत एक बेहद ही दुखद खबर है। शहीदों के परिजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। उरी पर हमला करके यदि पाकिस्तानियों ने जंग चुनी है, तो हमें भी पीछे नहीं हटना चाहिए। वहीं क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा है कि उरी हमले के बारे में सुनकर दिल टूट गया है। वे बागी नहीं हैं, आतंकवादी हैं। आतंकवादी को सही भाषा में जवाब देना ही होगा।

बॉलीवुड ऐक्टर शाहरुख खान ने भी इन हमलों पर अपनी संवेदनाएं ट्विटर के जरिए व्यक्त की हैं। शाहरुख ने अपने ट्वीट में लिखा है कि उरी में हुए कायराना हमले की खबर सुनकर दुख हुआ। हमारे शहीद सैनिकों के परिवार वालों के लिए दुआएं करता हूं। आतंकियों को जल्द से जल्द सजा मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत