नई दिल्ली: व्यापम घोटाले में गवर्नर को हटाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट के नोटिस जारी करने के बाद MP गर्वनर रामनरेश यादव पर इस्तीफे का दबाव आने से कुर्सी पर खतरा आ गया है। गर्वनर रामनरेश यादव आज राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। पूरे मामले को लेकर गुरूवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।
व्यापम घोटाले में कथित रूप से शामिल होने के आरोपों के चलते विपक्ष रामनरेश यादव को उनके पद से हटाने की मांग कर रहा है। गौरतलब है कि व्यापम घोटाले में राम नरेश यादव पर भी आरोप हैं, लेकिन संवैधानिक पद पर होने की वजह से उनसे अब तक पूछताछ भी नहीं हुई है।
गुरूवार को व्यापम घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि, व्यापम घोटाले से जुड़े सभी मामलों की जांच CBI करेगी। साथ ही कोर्ट ने CBI से दो हफ्ते के अंदर जवाब मांगा है।