इंसान जैसे-जैसे जंगलों पर कब्जा करता जा रहा है, जंगली पशुओं के लिए प्राकृतिक आवास की कमी होती जा रही है। जंगलों में इंसानी आमद के चलते जंगली जानवरों के लिए भोजन के विकल्प भी घटते जा रहे हैं। यही कारण है कि अक्सर शेर, तेंदुओं, लकड़बघ्घों और अन्य जंगली जानवरों के शहरों के बाहरी इलाकों में पाए जाने की खबरें अक्सर आती रहती हैं।
Related Stories
लेकिन पिछले दिनों जो गुजरात में हुआ वह वाकई में दिल दहलाने वाला था। यहां दो शेरनियां शहर की एक कॉलोनी में रात के वक्त गायों का शिकार करते दिखाई दी हैं। गुजरात के अमरेली जिले के खांबा शहर की एक रिहायशी कॉलोनी में लगे सीसीटीवी में ये तस्वीरें कैद हुई हैं। खांभा शहर की आनंद सोसाइटी में रात के वक्त दो शेरनियां दिखाई देती हैं। हावभाव देखकर यह लग रहा है कि वे शिकार की तलाश में हैं।
ये तस्वीरें 15 जून की रात 12 बजकर 7 मिनट पर रिकॉर्ड की गई हैं। वीडियो की अगली फुटेज में शेरनियों के शहर पहुंचने की असलियत सामने आती है। ये शेरनियां गायों की तलाश में ही यहां पर आई थीं। कुछ ही देर में एक गायों का झुड दिखाई देता है और उनके पीछे शेरनियां भागती नज़र आती हैं। फिलहाल इस हमले में किसी भी गाय के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।