1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: जब भैंसों ने किया शेर का शिकार, हवा में उछाल-उछालकर मार डाला

VIDEO: जब भैंसों ने किया शेर का शिकार, हवा में उछाल-उछालकर मार डाला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 08, 2015 06:29 pm IST,  Updated : Sep 08, 2015 07:53 pm IST

नई दिल्ली: विश्व में यदि हम आकलन करें तो शेरों से फुर्तीला और ताकतवर जानवर किसी और को नहीं माना जाता। बड़े से बड़ा जानवर भी इनके सामने आने के बाद अपनी जान की दुहाई

VIDEO: जब भैंसों ने किया...- India TV Hindi
VIDEO: जब भैंसों ने किया शेर का शिकार

नई दिल्ली: विश्व में यदि हम आकलन करें तो शेरों से फुर्तीला और ताकतवर जानवर किसी और को नहीं माना जाता। बड़े से बड़ा जानवर भी इनके सामने आने के बाद अपनी जान की दुहाई लगाता है। किसी भी जानवर का शिकार ये बड़ी आसानी से कर लेते हैं। मजाल है कि कोई जानवर इनसे बचके निकल जाए।

यदि कोई अन्य जानवर इनकी आंखों के सामने पड़ जाए तो उसका 'ओझल' होना नामुमकिन है। जंगली जानवरों को ये बेरहमी से मारकर उसे अपना आहार बनाते हैं। झुंड में होने के बाद तो ये और भी आक्रामक हो जाते हैं। उस समय बड़ा से बड़ा जानवर भी इनके सामने नहीं टिक सकता। ये तो रही शेर की शेरदिली बातें। यदि हम आपसे कहें कि यह बेहद घातक और खतरनाक जानवर, जो कि चुटकियों में बड़े से बड़े जानवर का शिकार कर लेता है, खुद ही एक गीदड़ की तरह दूसरों का शिकार हो गया, तो शायद आप इस बात का विश्वास नहीं करेंगे।

इसीलिए हम 'Dzemal Sirovica' द्वारा यूट्यूब पर साझा किया गया एक वीडियो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। इस वीडियो में भैंसों के एक झुंड ने शिकार करने आए शेर पर हमला कर दिया, उसे अपने पैने सींगों से जख्मी कर दिया और हवा में उछाल-उछालकर अजीबो-गरीब तरीके से मार डाला। शेर ने जान बचाने की लाख कोशिश की, पर भैंसों के झुंड में वह बुरी तरह फंस चुका था। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो जिसमें यह घटना हुई।

अगली स्लाइड में देखें दिल दहला देने वाला खतरनाक वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत