1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: CM के लिए पानी की बौछार, प्यासी जनता से ये कैसा मजाक?

Video: CM के लिए पानी की बौछार, प्यासी जनता से ये कैसा मजाक?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 19, 2016 06:03 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 06:27 pm IST

बागलकोट (कर्नाटक): एक तरफ जहां आधा देश सूखे की चपेट में है वहीं, समय समय पर ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो सूखा प्रभावित लोगों का मजाक उड़ाती लग रही है। ताजा वाकया कर्नाटक

pankaja munde
Image Source : PTIpankaja munde

विपक्ष के निशाने पर CM साहब

जितना पानी था उतना बह गया अब सीएम साहब ने जांच के आदेश दिए हैं लेकिन विपक्ष उनपर निशाना साध रहा है। कर्नाटक के बीजेपी प्रमुख येदियुरप्पा सिद्धारमैया पर निशाना साध रहे हैं लेकिन सूखे पर उनकी सोच पर भी उंगली उठ चुकी है। येदियुरप्पा एक करोड़ रुपये की एसयूवी में सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा करने वाले थे। ये महंगी एसयूवी कर्नाटक के पूर्व मंत्री ने उन्हें गिफ्ट दी थी और हंगामा मचने के बाद उन्होंने एसयूवी वापस कर दी।

महाराष्ट्र में भी भयंकर सूखा है। महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे कल लातूर में थी और सूखे का मुआयना कर रही थी, इसी बीच मंत्री जी ने सेल्फी ले ली। लोगों के पास पीने को पानी नहीं है, ऐसे में पंकजा मुंडे की सेल्फी ने विवाद खड़ा कर दिया। इसके अलावा लातूर में ही मंत्री एकनाथ खड़से के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए बने हैलीपैड के लिए करीब दस हजार लीटर पानी बर्बाद कर दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत